बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय बागपत में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, इसमें कानपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 8 पुलिसकर्मियों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर रालोद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव ओमबीर ढाका ने बताया कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गयी कई थानों की फोर्स जैसे ही देर रात गांव के पास पहुंची तो बदमाशों ने रास्ते में जेसीबी लगाकर पुलिस का रास्ता रोक दिया। इस पर पुलिस टीम पैदल आगे बढ़ी और हिस्ट्रीशीटर के घर को घेर लिया। इस पर घर में घुसे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसमें सीओ देवेन्द्र मिश्रा, थानाध्यक्ष महेश यादव सहित आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गये। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतक पुलिसकर्मियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि पुलिसकर्मियों के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा दी जाए। इस मौके पर कंवरपाल हुड्डा, दिनेश शर्मा, अनुज शर्मा, सुरेंद्र कश्यप, योगेंद्र आदि थे।
If you have any doubts, please let me know