बागपत। विपुल जैन
पांची गाँव में स्थित एमजीएस अल-अमन स्कूल की कक्षा 5 की छात्रा एकता पुत्री योगेंद्र कुमार का जवाहर नवोदय विद्यालय सरफाबाद में चयन हो गया है। इसको लेकर स्कूल अध्यापकों में खुशी की लहर हैं।
स्कूल की प्रधानाध्यापक गुलिस्ता मुमताज ने कहा कि एकता शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और हर साल अपनी क्लास में अव्वल आती है। उन्होंने उसके हौसले व लग्न को उसकी कामयाबी का मंत्र बताते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने व स्कूल के व्यवस्थापक गुलजार आलम ने एकता व उसके अभिभावक को सम्मान स्वरूप शील्ड देकर सम्मानित किया। छात्रा एकता व उसके अभिभावकों ने विद्यालय परिवार व शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय दिया है।
If you have any doubts, please let me know