सांसद डॉ सत्यपाल सिंह के प्रयास से जल्द बनेगा बडौत-कोताना रोड । NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
अब लोगों को बड़ौत- कोताना रोड पर उबड़-खाबड़ रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। बागपत सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह के प्रयास से इस समस्या का समाधान हो गया है। जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और उसके बाद यहां पर वाहन सरपट दौड़ते नजर आएंगे। 
बागपत के भाजपा सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह काफी समय से बडौत-कोताना मार्ग के निर्माण को लेकर संघर्ष कर रहे थे। आखिर उनकी मेहनत रंग लाई। डॉ सत्यपाल सिंह के निज प्रतिनिधि विनित दांगी ने बताया कि डॉ सत्यपाल सिंह के अथक प्रयासों एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आशीर्वाद से बड़ौत- कोताना रोड का टेंडर 9.94 करोड रुपए की राशि से जारी हो गया है। अब जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और उसके बाद यहाँ के लोगों को आने- जाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। इस कार्य के लिए क्षेत्र की जनता ने डॉक्टर सत्यपाल सिंह का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top