जन्मदिन पर पौधारोपण के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश । NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
पर्यावरण हम सभी की जरूरत है। अत्यधिक दोहन से प्राकृतिक चक्र अपने मूल रूप को धीरे-धीरे खोता जा रहा है, जिससे हमारा पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। जिसे बचाने के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। धरती पर जितना अधिक हरित आवरण होगा उतना ही हमारा पर्यावरण सुरक्षित रह सकेगा।
पर्यावरण संबंधी किताबी ज्ञान को धरातल पर उतारने के तारतम्य में क्षेत्र के गाँव लूम्ब स्थित केटी पब्लिक स्कूल की कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा कीर्ति ने अपना जन्मदिन विद्यालय व परिवार के साथ मनाते हुए विद्यालय की वाटिका में आवला ओर आम के पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने पर्यावरण के प्रति भाव को जागृत करने की बात कहते हुए कहा कि कीर्ति का यह कार्य सराहनीय है। आज बच्चों में हम जो नैतिक शिक्षा व संस्कार डालेंगे, उसका लाभ समाज व देश को लंबे समय तक मिलेगा। पर्यावरण के प्रति हम सबको ऐसे प्रयास की आवश्यकता है। उनके दल के द्वारा इस कार्य को बड़ी उत्सुकता के साथ प्रोत्साहित किया गया।
कीर्ति ने पौधों की देखरेख और अपने प्रत्येक जन्मदिन पर पौधारोपण किए जाने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर सोनू चौहान, प्रिया चौहान, राजवीर सिंह, मुकेश, युधिष्ठिर  व संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top