सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने की 31 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान व सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने 31 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की।
इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियो को बधाई दी व समाजवादी पार्टी संगठन के लिए मजबूती से कार्य करने अपील की। साथ ही आशा व्यक्त की कि सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जनपद मे समाजवादी विचारधारा के प्रचार प्रसार में सहायक होगा। इस अवसर पर सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रबुद्ध प्रकोष्ठ आमजन के बीच पार्टी के सिद्धांतों, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, समाजवादी व्यवस्था, समानता,देश की एकता और अखंडता, प्रगति और भाईचारे की भावना पर आधारित विचारधारा के दर्शन का प्रचार प्रसार करेगा। प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में डॉ राधेश्याम सिंह को उपाध्यक्ष ,विवेक वर्धन शर्मा को महासचिव,धर्मपाल दीक्षित को बागपत विधानसभा अध्यक्ष, अंकित त्यागी को पिलाना ब्लॉक अध्यक्ष, सोनू मुखिया को बिनोली ब्लाक अध्यक्ष तथा रोहित कुश व सुभाष राठी को जिला कार्यकारिणी सदस्य समेत 31 पदाधिकारी व सदस्यों के नाम की घोषणा की गई। इस अवसर पर डॉक्टर सतीश गौड,प्रवीण शास्त्री, योगेश गुर्जर, कर्मवीर प्रधान, अमित शर्मा, देवेंद्र शर्मा गौरव शर्मा, रोकी देवधर आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top