बागपत। उस्मान मुनव्वर
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्राफ्ट एवम् चित्रकला प्रतियोगिता "मेरी उड़ान" में कंपोजिट स्कूल बरनावा बिनोली ब्लॉक, बागपत की बालिका गुनगुन, खुशबू एवम् मंतशा का चयन हुआ। चयनित होने वाली छात्राओं व सहायक अध्यापक शालू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र द्वारा शनिवार को सम्मानित किया गया।
दरअसल बरनावा की बालिकाओं द्वारा जुलाई माह में "मेरे परिवार "शीर्षक चित्रकला एवम् क्राफ्ट कार्य ऑनलाइन वॉट्सएप के माध्यम द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें राज्य स्तरीय पोस्टर चित्रकला एवम् क्राफ्ट प्रतियोगिता मेरी उड़ान में 100 बच्चों का चयन किया गया। चयनित बच्चों में कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरनावा कक्षा 7 की छात्रा गुनगुन को राज्य स्तर व खुशबू ,महक एवं मंताशा को चयन जिला स्तर पर चयनित किया गया। इस सफलता का श्रेय छात्राओं ने विद्यालय की कर्मठ शिक्षिका शालू सिंह के मार्गदर्शन व मेहनत को दिया हैं।
छात्राओं के चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र व खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा कंपोजिट स्कूल, बरनावा के प्रधान अध्यापक ऋषिपाल सिंह, शिक्षिका शालू सिंह, शकीला मलिक, रुचि शर्मा, प्रीति शर्मा , रीना रानी , सरिता तोमर, जिला बालिका समन्वयक संगीता शर्मा, बालिकाओं व शालू सिंह को बधाई दी एवं चयनित बालिकाओं व सहायक अध्यापक शालू सिंह को प्रमाण पत्र व शील्ड, सामान्य ज्ञान की पुस्तकें भेट कर सम्मानित किया।
बीएसए बागपत ने कहा हैं सभी विद्यालय के शिक्षक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर पर अपने बच्चो को जरूर प्रतिभाग कराएं। बालिकाओं के अभिभावकों ने भी अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लॉकडाउन की ऐसी विषम परिस्थिति में भी बरनावा के शिक्षक बच्चों के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है जिससे उनकी बेटियां न केवल गांव में बल्कि जिला एवम् राज्य स्तर पर नाम रोशन कर रही है।
सहायक अध्यापक शालू सिंह का कहना हैं कि आज के दौर में बेटियां किसी से कम नहीं है, बरनावा के बेटियों ने बागपत का नाम प्रदेश स्तर तक रोशन किया है, वह आगे भी मेहनत करके विद्यालय मेे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर शिक्षा देने की लगातार प्रयास जारी हैं।

Very good... Wishing a great future
जवाब देंहटाएं