बागपत। विपुल जैन
शिक्षा क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने के लिए गुरुवार को वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षक अलबेल सिंह दुहुन को पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के कार्यकर्ताओं ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
जीवन के अंतिम दौर में चल रहे अलबेल सिंह दुहुन को पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के कार्यकर्ताओं ने कटहल का पौधा भेंट किया। इस मौके पर दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि ऐसे बहुत ही कम व्यक्ति है, जो प्रकृति से अथाह प्रेम करते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। ऐसी शख्सियतों का हमें सम्मान करना चाहिए, क्योंकि आज बहुत ही जरूरी हो गया है कि हम प्रकृति, पेड़-पौधे, हरियाली के प्रति विशेष ध्यान दें। इस मौके पर उपस्थित व्यक्तियों ने प्रकृति व जनसेवा के लिए अलबेल सिंह का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुकेश वर्मा,सतेंद्र मुखिया, योगेश,ओमबीर व रविन्द्र आदि मौजूद रहे।

If you have any doubts, please let me know