बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने एसडीएम को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और उनसे मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग की।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि मंडी शुल्क या तो समाप्त किया जाए या फिर आधा प्रतिशत लगा दिया जाए, जिससे उत्पादक व उपभोक्ता सभी को लाभ होगा। मंडी में माल आने से प्रतिस्पर्धा से माल बिकता है और मंडियों में भंडारण की भी क्षमता है, इसका लाभ भी आम जनता को मिलेगा। इस मौके पर बागपत संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा, बागपत के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, बागपत के महामंत्री संजय रुहेला, व्यापारी नेता विनोद गुप्ता, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीपाल वर्मा आदि थे। उधर, बागपत जनपद की सभी मंडिया आज चौथे दिन भी पूर्ण रुप से बंद रही। व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया, जिसका नेतृत्व बडौत मंडी अध्यक्ष प्रमोद पालीवाल ने किया।

If you have any doubts, please let me know