बागपत। विपुल जैन
सपा पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने बूथ कमेटियों की सूची तैयार की। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया को गति दी जा रही है। इसके लिए जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बूथवार कमेटियों के गठन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर एक बूथ-दस यूथ की नीतियों के अनुसार बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इस मौके पर सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी विवेक वर्धन शर्मा, कर्मवीर प्रधान, नरेश त्यागी, बिल्लू कुरेशी, सल्लू कुरेशी, रॉकी गुर्जर, राहुल यादव, टीटू प्रधान, सोनू हसन, फिरोज खान, धर्मपाल दीक्षित आदि थे।

If you have any doubts, please let me know