भाजपा सरकार कर रही छात्रों व युवाओं का शोषण| NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने रालोद कार्यालय बडौत में एक छात्र संसद का आयोजन किया।
इस मौके पर रालोद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिलाष तोमर ने कहा कि सरकार छात्रों और युवाओं का शोषण कर रही है। बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। युवा रोजगार के लिये दर- दर की ठोकरे खा रहे है। सरकार ने अब यूपी पुलिस की आयु घटाकर 50 वर्ष कर दी है। रालोद छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास मलिक ने कहा कि सरकार जब कोरोना काल मे दारू के ठेके खोल रही है, छात्रों के पेपर करवा रही है, ऐसे में छात्रों के लिये कोचिंग सेंटरो को बंद करना और कॉलेज में पढ़ाई बंद करने का निर्णय सही नही है। सरकार को इसमे बीच का रास्ता निकालकर छात्रों की पढ़ाई शरू करवानी चाहिए और छात्रों और युवाओं के लिये रोजगार के अवसर को बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिलाष तोमर ने आदित्य तोमर मलकपुर को रालोद छात्रसभा का बडौत विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर सागर तोमर बिजरोल ,सौरभ तोमर, वंश तोमर, मोहित तोमर , कुणाल आर्य ,मोहित कुमार , समीर खान, चिराग उज्ज्वल , अमरदीप तोमर, नितिन प्रधान ,शुभ जैन, अन्नू तोमर आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top