राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर की गई एकदिवसीय वर्कशॉप | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
श्री शान्ति सागर दिगम्बर जैन कन्या इंटर कॉलिज छपरौली में एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य चित्ररेखा जैन ने शिक्षकों एवं अभिभावकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की विशेषताये बताई। 
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू होने पर शिक्षा में क्या- क्या बदलाव होने जा रहे है। बताया कि सर्वप्रथम शासन की मंशा के अनुरूप कक्षा-9 से कक्षा-12 की छात्राओं के अभिभावकों को टेलीविजन के माध्यम से प्रदान की जा रही कक्षाओं का प्रसारण अपने बच्चो को दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उसके उपरान्त बताया गया कि किस तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति में आमूल चूल बदलाव जमीनी स्तर पर देखने को मिलेगा। बताया कि सरकार द्वारा 10+2 की पुरानी व्यवस्था को खत्म करते हुए हर नयी व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। सभा का संचालन अंजु जैन प्रवक्ता द्वारा किया गया।
इस मौके पर डॉ शालिनी शुक्ला, रेशु जैन, नेहा जैन आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top