बागपत। विपुल जैन
अग्रवाल मंडी टटीरी के पन्नाधाय गुरुकुल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70 वा जन्मदिवस मनाया गया।
इस मौके पर एक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने आहुतियां डालकर उनकी दीर्घायु व अच्छे स्वास्थ्य होने की कामना की, ताकि देश सुरक्षित हाथों में रहते हुए प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होकर देश विश्व गुरु बनने के मार्ग पर अग्रसर रहे। भाजपा नेता एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को हम सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर दुर्गेश राजपूत, नीरज राजपूत, नीरज चौधरी, अंशु, कनिष्का, रूद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know