--सुन्हैड़ा गांव की कोमल पवार का पीसीएस में हुआ चयन
--लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मनाई खुशी
बागपत। विपुल जैन
सुन्हैडा गांव की कोमल पवार का पीसीएस में चयन हो गया है। इसको लेकर जनपद के लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने इस कामयाबी के लिए कोमल पवार को बधाई दी है।
रालोद वरिष्ठ नेता एवं छपरोली के पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर ने कहा कि कोमल पवार ने पीसीएस की परीक्षा में 74 वी रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। उसकी नियुक्ति डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुई है, जो सभी के लिए बहुत ही गौरव की बात है। कोमल पवार के पिता नरेंद्र सिंह पवार दिल्ली पुलिस में दरोगा है, जबकि माता सुमन पवार ग्रहणी है। बेटी की इस उपलब्धि से वह काफी गदगद नजर आ रहे हैं। शनिवार को काफी लोग उनके घर पहुंचे और कोमल पवार को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

If you have any doubts, please let me know