नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर भाजपा युवा मोर्चा करेगा रक्तदान | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन भारतीय जनता पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। इसमें सेवा के विभिन्न कार्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किये जाएंगे।
बताया कि इसके अंतर्गत 14 सितम्बर को भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा बागपत में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जो बागपत जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगेगा। इसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्त दान करने के लिए 120 से ज्यादा कार्यकर्ताओं द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया है। बताया गया कि  इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। डॉ विनय त्यागी ने कहा कि मोदी जी देश के लिए एक वरदान है और उनके 70वे जन्मदिन को युवा मोर्चा अपना रक्त दान कर उनकी लम्बी आयु के लिए प्रभु से प्रार्थना करेगा। उन्होंने बागपत के युवाओं से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top