सपा के प्रतिनिधि मंडल ने चमरावल गांव पहुंचकर जानी जमीनी हकीकत | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा युवा नेता अतुल प्रधान व जिला अध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में सपा का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चमरावल गांव पहुँचा और उन्होंने जमीनी हकीकत को जाना। 
उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी और मृत्यु के कारण को जानना चाहा। जिस पर प्रत्येक परिवार के सदस्यों द्वारा मृत्यु का कारण जहरीली शराब पीना बताया। सभी मृतक आर्थिक रूप से अत्यधिक गरीब है। एक परिवार में तो अब कोई कमाने वाला भी नहीं रहा और उनके बच्चे भी अभी बहुत छोटे  हैं। उनके सम्मुख अब रोजी रोटी तक का संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति होते हुए भी उनको सरकार की ओर से आर्थिक मदद की कोई गारंटी तो दूर की बात है, बल्कि आश्वासन तक भी नहीं दिया गया है। आमजन में भी प्रशासन के इस रवैये को लेकर भारी रोष है। कहा कि प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट शीघ्र ही  राष्ट्रीय अध्यक्ष को सोपी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, सपा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव, राधे गुर्जर, फिरोज खान,  टीटू प्रधान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top