ताकतवर की नहीं कमजोर लोगों की करो सेवा : देवेंद्र प्रमुख | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रमुख ने कहा कि सभी लोगों का अलग- अलग नजरिया है, लेकिन उनका नजरिया है कि ताकतवर की नहीं बल्कि कमजोर लोगों की सेवा करनी चाहिए। 
देवेंद्र प्रमुख ने बताया कि उन्होंने जीवन में बहुत लोगों का साथ दिया, बहुत लोगों की मदद की। इसको लेकर किसी ने कुछ समझा और किसी ने कुछ माना। लेकिन जब निष्कर्ष निकलने के बाद उन्होंने खुद से जाना तो पता चला कि अपने से ताकतवर और संपन्न लोगों की जो मदद की, जो सेवा की, उन्होंने सिर्फ इतना माना कि शायद कभी भविष्य में देवेंद्र प्रमुख को उनकी जरूरत पड़ेगी, इस वजह से वह मदद कर रहे है। 

पर इसके विपरीत जब उन्होंने अपने से कमजोर, पिछड़े और गरीब लोगों की मदद की तो उनका भी नजरिया सामने आया। बदले में उन्होंने उन्हें दुआएं दी,  सम्मान दिया और दिल से प्यार किया। कहा कि इसी अंतर ने यह साबित कर दिया कि अगर जीवन मे किसी की सेवा व मदद ही करनी है तो जरूरतमंद की करो। क्योकि निश्चित रूप से उसकी दुआएं, उसकी भावनाएं कहीं ना कहीं, किसी ना किसी रूप में आपके कार्य को चार चांद लगाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top