बागपत। विपुल जैन
मीतली गांव में साईं ट्रेडर्स के नाम से ई- रिक्शा के शोरूम का उद्घाटन हुआ, इसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस मौके पर मीतली गांव के पूर्व प्रधान इंद्रपाल सिंह एवं बड़ा गांव के प्रधान बिट्टू त्यागी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने अपने कर-कमलों से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मीतली गांव में ई-रिक्शा का शोरूम खुलने के बाद अब यहां के लोगों को ई-रिक्शा खरीदने के लिए दिल्ली, मेरठ, नोएडा व गाजियाबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह अपने गृह जनपद में ही ई-रिक्शा खरीद सकेंगे। उन्होंने शोरूम के दिन दोगुनी- रात चौगुनी तरक्की करने की कामना की। शोरूम के मालिक विनोद त्यागी ने बताया कि मीतली गांव में खुला ई-रिक्शा का शोरूम पश्चिमी उत्तर प्रदेश का बारहवा शोरूम है। उनके यहाँ ई - लोडर व स्कूटी भी उपलब्ध है। उनके यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन सभी वाहनों का यहाँ पर सर्विस सेंटर भी है, जिसमें किसी भी कम्पनी की ई- रिक्शा की रिपेयरिंग कराई जा सकती है। इस मौके पर सतीश प्रधान मीतली, ठाकुर धर्मपाल सिंह, बाल किशोर समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know