बागपत। विपुल जैन
बली यूथ ब्रिगेड द्वारा सरदार इंटर कॉलेज बली मेवला के मैदान में तीन किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दौड़ लगाई।
दौड़ प्रतियोगिता में मोंटी बली ने प्रथम स्थान, मनीष निबाली ने द्वितीय स्थान तथा किलर निबाली ने तृतीय स्थान व सुमित बली ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजक ने उन्हें पारितोषिक देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसलिए उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेनी चाहिए। इस मौके पर निर्देश कुमार,अभीन कुमार, पवन भड़ाना, बज्जर भाई, अमित कुमार, धर्मेद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।

If you have any doubts, please let me know