पिता ने दी ईमानदारी से कार्य करने की सीख: नरेश वर्मा | NMPK Media @Baghpat

0
>> गढ़ी कलंजरी गांव में है सुनार का पुष्तैनी काम
>> मेहनत से कार्य करने वालों को मिलती है सफलता

बागपत। विपुल जैन
भाजपा वरिष्ठ नेता नरेश वर्मा ने अपने पिता रामकुमार वर्मा के श्राद्ध के मौके पर उन्हें याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने उन्हें मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की राह दिखाई।
आज वह अपने पिता के आदर्शों पर चल रहे है। कहा कि जो व्यक्ति मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करता है तो उसे सफलता जरूर मिलती है। नरेश वर्मा के पूर्वज गढ़ी कलंजरी गांव में पिछले डेढ़ सौ साल से सुनार का काम करते है। एक अच्छे स्वर्णकार होने के नाते समाज के हर वर्ग के लोगों में उनके पिता की पहचान थी। वह स्वर्ण समाज के प्रधान भी थे। बताया कि वह कुंगडिया गौत्र से है और उनके गौत्र के लोग आज विश्व में सबसे ज्यादा है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top