📰>> नगर में हुई ईट निर्माता समिति की बैठक
>> सरकार से की ईंट भट्टों को सम्मान पूर्वक चलवाने की मांग
बागपत। विपुल जैन
ईट निर्माता समिति जनपद बागपत की एक महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली- सहारनपुर रोड स्थित क्वीन रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, इसमें एनजीटी में चल रहे मुकदमों पर चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि एनजीटी के नियमों का पूर्ण रुप से पालन किया जाएगा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। कहा कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने अपने आदेश में ईट भट्टों पर सभी प्रकार की गतिविधियों पर रोक लगाई हुई है, वह उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार से ईट भट्ठों को सम्मान पूर्वक चलवाये जाने की मांग करते है। कहा कि कोविड-19 के कारण भट्टा उद्योग पहले ही बंदी के कगार पर पहुंच चुका है। लाखों भट्टा मजदूर भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। कहा कि एनजीटी में चल रहे मुकदमों में भट्टा उद्योग का पक्ष रखा जाएगा और भट्टा उद्योग को इसमें राहत दिलाने की पुरजोर कोशिश की जाएगी। बैठक में शासन से भी भट्टा उद्योग को राहत दिलवाने के लिए पूर्ण रूप से प्रयास किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ईट निर्माता समिति बागपत के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व संचालन महामंत्री नीरज नैन ने किया। इस मौके पर आनंद पाल राणा, विजेंद्र प्रधान, विनोद गोयल, प्रमोद गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में इंद्रपाल सिंह, तेजपाल सिंह, विनोद जैन, नवीन गुप्ता, भूषण जैन, प्रमोद गुप्ता, रमेश यादव, विजेंद्र पहलवान, नवीन जैन आदि भट्टा मालिक उपस्थित थे।

If you have any doubts, please let me know