बागपत। विपुल जैन
डगरपुर गांव के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने रटौल गोशाला में अपना जन्मदिन अनूठे ढंग से मनाया।
मनुपाल बंसल रटौल गांव में स्थित गोशाला पहुँचे ओर गायों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई। केवल इतना ही नही उन्होंने गोवंशों के लिए दान भी दिया। बता दे कि गायों की सेवा को लेकर मनुपाल बंसल कई बार गोशाला में सफाई अभियान के साथ-साथ गोवंशों की सेवा भी करते रहते है। उन्होंने कहा कि गोवंश से प्यार या लगाव के पीछे कोई मकसद नहीं है बल्कि इंसानियत है। इंसान अपने दर्द को बता सकता है, लेकिन बेजुबान पशु अपना दर्द नहीं बता सकते। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बड़ा सुकून मिलता है। कहा कि अगर एक इंसान बेजुबान के दर्द को नहीं समझता तो उसका जीवन बेकार है। इस मौके पर मनोज बंसल,अभिजीत शर्मा, आदेश बंसल, सतबीर, प्रदीप , प्रवीण,अजीत, विनोद शाह, ऋषि तवर,राहुल पहलवान व राधे पहलवान बंसल आदि मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know