सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाएंगे दीपक यादव | NMPK Media @Baghpat

0
>> चमरावल गांव पहुंचकर दी पीड़ित परिवार को सांत्वना
>> जहरीली शराब पीने से छह लोगों की हो गई थी मौत

बागपत। विपुल जैन
जिला पंचायत सदस्य दीपक यादव ने चमरावल गांव में जहरीली शराब पीने से हुई छह लोगों की मौत की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट जाने का निर्णय लिया है।
दीपक यादव बुधवार को चमरावल गांव में पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। घबराएं नहीं वह इसको लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ेंगे। उक्त मामले की सीबीआई जांच कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से मृतक लोगों के परिजनों को दस-दस लाख रूपये की आर्थिक मदद देने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top