व्यापारियों को सुरक्षा के लिए दिये जाये शस्त्र लाइसेंस : अंकुर जैन | NMPK Media @Baghpat

0
>> व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
>> प्रदेश में व्यापारियों के साथ हर रोज हो रही अपराधिक घटनाएं

बागपत। विपुल जैन
व्यापारी एसोसिएशन बड़ौत के अध्यक्ष अंकुर जैन ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के साथ हो रही लूट व हत्या की घटनाओं को लेकर रोष व्यक्त किया।
अंकुर जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापारियों के साथ हर रोज लूट व हत्याओं की घटना हो रही है, जिससे व्यापारी दहशत में आ गये है। व्यापारियों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। व्यापारी ना तो अपने प्रतिष्ठान पर सुरक्षित है और ना ही अपने घरों में। बदमाश पूरी तरह बेखौफ हो गये है। उनके द्वारा दिनदहाड़े व्यापारियों के साथ लूट व हत्याओं की घटना को अंजाम दिया जा रहा है और पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इन सब बातों को देखते हुए व्यापारियों को सुरक्षा के लिए प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराये जाये। साथ ही शस्त्र लाइसेंस की जटिल प्रक्रियाओं में व्यापारियों के लिए कागजी कार्यवाही सरल प्रक्रिया से कराई जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top