भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को दी बधाई | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी ने भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। 
उन्होंने कहा कि मोहित बेनीवाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से अब भारतीय जनता पार्टी का संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और संगठन में नई जान आएगी। उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा उनका हर तरह से सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जन संवाद मंच के डॉ तेजेन्द्र खोखर, डॉक्टर मनीष तोमर, डॉ विजेंद्र पाल सिंह, डॉ गौतम वीर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जाट कॉलेज, अक्षय चौहान जैन कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top