बागपत। विपुल जैन
ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष अनवर कुरैशी ने नगर के रहने वाले शुऐब कुरैशी की संगठन के प्रति निष्ठा व सक्रियता को देखते हुए उन्हें ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश यूथ विंग के बागपत जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।
साथ ही आशा व्यक्त की कि शुऐब कुरैशी के यूथ विंग का जिला अध्यक्ष बनने से संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और संगठन में नई जान आएगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शुऐब कुरैशी राष्ट्रीय और कौमी एकता, भाईचारा, सामाजिक उन्नति और शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करेंगे। इसके अलावा जमीयतुल कुरैश की सीनियर यूनिट, जिला सदर व सेक्रेटरी के साथ मिलकर जमीयतुल कुरैश के मकसद को मुकम्मल करेंगे। उधर, शुऐब कुरैशी ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका भली-भांति पालन करेंगे और संगठन की रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा। शुऐब कुरैशी के जमीयतुल कुरैश युथ विंग का जिला अध्यक्ष बनने पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है।

If you have any doubts, please let me know