बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत ऑन शोध संस्थान लखनऊ द्वारा गांव सुल्तानपुर हटाना के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिविर लगाया गया।
इसमें संस्थान द्वारा नामित प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना जैसी प्राणघातक जानलेवा महामारी के प्रति बचाव हेतु व्यक्तियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित करने के लिए होम्योपैथिक दवाई का वितरण किया गया। शिविर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक उष्मा रानी, अशोक अंतिल, सुरेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, ज्ञानचंद, ममता शर्मा, वंदना श्रीवास्तव, शबाना आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर
जिला प्रभारी प्रवीण चौहान, रोहताश, रविन्द्र, नीतू आदि थे।

If you have any doubts, please let me know