ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को किया कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा युवा मोर्चा बागपत के द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह को उनके द्वारा कोरोना काल  में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें कोरोना योद्धा  सम्मान से सम्मानित किया। 
भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी ने उन्हें अपने हाथों से कोरोना योद्धा सम्मान पत्र भेंट किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया सह प्रभारी गौरव यादव, बागपत देहात मंडल  के अध्यक्ष आशीष त्यागी, सराय मंडल के अध्यक्ष संजय उपाध्याय, युवा मोर्चा के सराय मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top