बागपत। विपुल जैन
ऐम इंटरनेशनल एकेडमी की मैनेजिंग डायरेक्टर व अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल को बीइंग आर्टिस्ट एसोसिएशन के द्वारा महाराष्ट्र में वरिष्ठ मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया।
इस संस्था में अनुभवी एक्टर, एक्ट्रेस व डायरेक्टर देश भर के नए प्रतिभावान कलाकारों को उनका फिल्मी कैरियर बनाने में मार्गदर्शन कर रहे है। साथ ही साथ उन्हें आने वाली किसी भी परेशानी में सपोर्ट कर रहे है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित श्रॉफ, राष्ट्रीय महासचिव अली शाह व उत्तर प्रदेश के सचिव मनीष अस्थाना ने एक्ट्रेस गरिमा अग्रवाल को संस्था की वरिष्ठ मीडिया प्रभारी बनने पर उन्हें बधाई दी है।

If you have any doubts, please let me know