जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं तो हालात होंगे बेकाबू: गजेन्द्र सिंह | NMPK Media @Baghpat

0
>>> 90 व 95 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को नहीं मिल पाता एडमिशन

>>> तेजी से बढ़ती जनसंख्या के कारण अपराधों में भी हो रही वृद्धि

बागपत। विपुल जैन
जिला जाट सभा बागपत के जिला सचिव एवं अमन हिन्द सिक्योरिटी के मैनेजिंग डाॅयरेक्टर गजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने सरकार से तेजी से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।
गजेन्द्र सिंह ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट के हालत पैदा होते जा रहे है। यदि शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून न बना तो घटते संसाधनों के कारण भविष्य में देश के हालात बेकाबू हो जाएंगे। कहा कि आज देश की आबादी लगभग 135 करोड़ है और आने वाले कुछ ही वर्षों में हम चीन को पीछे छोड़
देंगे। जनसंख्या वृद्धि से संसाधन बहुत तेजी से कम होते जा रहे हैं। आज 90 व 95 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को दिल्ली यूनिवर्सिटी एवं देश के अच्छे काॅलेजों में एडमिशन नहीं मिल पाता। यदि किसी कारण वश उन्हें एडमिशन मिल भी जाता है तो उन्हें पढ़ने-लिखने के बाद भी बेरोजगारी का जीवन जीना पड़ता है। इस कारण समाज में चोरी, डकैती, हत्या व लूटपाट
जैसी अपराधिक घटनाएं भी बढ़ रही है। कहा कि इन सभी से बचने के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top