प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित करेगा राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ | NMPK Media @Baghpat

0
📰रविवार को प्रजापति समाज की आवाज़ बने राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह बैठक अमरोहा जनपद के प्रजापति समाज के प्रतिभावान हाई स्कूल /इन्टमीडिएट बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई.
  बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि जनपद का द्वितीय प्रजापति प्रतिभा सम्मान दिनांक 11/10/2020 को आयोजित किया जाएगा। जिसमें हाई स्कूल यू पी बोर्ड के 75%तक तथा सी बी एस सी बोर्ड में 85%अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही यह भी तय हुआ कि ऐसे सभी छात्र /छात्राएं अपने अंक पत्र आनलाइन अथवा व्यक्तिगत रूप से अपने क्षेत्र के नामित व्यक्तियों को 4/10/2020 तक प्रत्येक दशा में उपलब्ध करा दें। इसके बाद का प्राप्त कोई अंक पत्र शामिल नहीं किया जाएगा।
  बैठक में नवनीत कुमार गोला, कल्लू सिंह प्रजापति, उमेश कुमार प्रजापति, उमेश चन्द्र प्रजापति, ओमप्रकाश प्रजापति, शीशराम सिंह प्रजापति, भूपाल प्रजापति, जोगेन्द्र सिंह प्रजापति, महावीर सिंह प्रजापति, रुप किशोर प्रजापति, सुरेश कुमार प्रजापति, गौरव कुमार प्रजापति, जगपाल सिंह प्रजापति, पवन कुमार प्रजापति, विजय कुमार प्रजापति, कल्लू सिंह प्रजापति, शीशराम सिंह प्रजापति, होराम सिंह प्रजापति, महेंद्र सिंह प्रजापति, प्रदीप कुमार प्रजापति, रजनीश प्रजापति, इन्द्र देव (एड0)कृष्ण कुमार प्रजापति, प्रजापति, नरोत्तम सिंह प्रजापति, श्योनाथ सिंह प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

बैठक के पश्चात राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के विस्तार क्रम में महेन्द्र सिंह प्रजापति को महासचिव (शिक्षा प्रकोष्ठ), पवन कुमार प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार प्रजापति हसनपुर को जिला सचिव, गौरव कुमार प्रजापति को नगर अध्यक्ष गजरौला, और सुरेश कुमार प्रजापति को नगर मंत्री गजरौला पद पर नियुक्ति पत्र देकर जिम्मेदारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top