रटौल के जावेद चौधरी का पीसीएस में चयन | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
रटौल गांव के जावेद चौधरी का पीसीएस में चयन हो गया है। इसको लेकर गांव में खुशी का माहौल है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 
जावेद चौधरी संत मेरी इन्टर कालिज रटौल का छात्र रहा है। उसने रटौल में अपने मामा दिलदार खान व उनके चचेरे भाई गांव प्रधान पति डॉ जाकिर हसन के यहाँ रहकर कक्षा एक से  कक्षा बारह तक की पढाई की। उसके बाद गाजियाबाद से एमबीए करने के बाद मुखर्जी नगर दिल्ली से कोचिंग की। फिलहाल अभी वो दिल्ली में ही हैं। पीसीएस में चयन होने के बाद अब उसकी नियुक्ति कमर्शियल टैक्स आफिसर के पद पर हुई है। उसकी इस कामयाबी को लेकर उसके पिता आस मोहम्मद भी काफी गदगद नजर आ रहे हैं। ग्राम प्रधान पति डॉ जाकिर हसैन ने बताया कि जल्द ही गांव पहुँचने पर जावेद चौधरी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top