बागपत। विपुल जैन
सपा अल्पसंख्यक के प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी निजात खान ने चमरावल गांव में जहरीली शराब पीने से हुई छह लोगों की मौत पर दुख जताया और मृतक परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
हाजी निजात खान ने कहा कि चमरावल गांव में जहरीली शराब पीने से जो घटना घटित हुई है, वह काफी दुखद है। कहा कि इस दुख की घड़ी में वह पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने इस कांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही शासन- प्रशासन से मांग की कि मृतक परिवारों के लोगों को अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाए, ताकि वह अपनी गुजर-बसर कर सके। इसके अलावा उन्होंने सरकार से शराब माफियाओं के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की। अंत में उन्होंने मृतक लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

If you have any doubts, please let me know