बागपत। विपुल जैन
रक्तकोश संयुक्त चिकित्सालय जनपद बागपत के नेतृत्व में आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 38 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
इस मौके पर एडवोकेट मनोज आर्य ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। कोरोना महामारी के दौरान लोगों ने रक्तदान कर बड़ा पुण्य का कार्य किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करके पुण्य के भागी बने। रक्त की एक बूंद किसी के लिए जीवनदायनी साबित हो सकती है। आर्य समाज हमेशा ही संसार के उपकार के लिए कार्य करता रहता है। इस मौके पर आर्य भूषण, प्रहलाद सिंह, मनोज आर्य, अनिल गांधी, सतीश आर्य, कर्मवीर आर्य, अंशु आर्य, कनिष्का आर्य, अरविंद शर्मा, संदीप आर्य उर्फ टीनू समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे।

If you have any doubts, please let me know