बागपत। विपुल जैन
मुकारी गांव में चौधरी हरलाल मेमौरियल ट्रस्ट के सौजन्य से सिलाई केंद्र का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बागपत विधायक योगेश धामा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए और उन्होंने फीता काटकर सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया।
इस मौके पर योगेश धामा ने कहा कि बालिकाएं आज किसी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। वह हर क्षेत्र में आज पुरुषों को पछाड़ कर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बालिकाओं से सिलाई कढ़ाई सीखकर आत्मनिर्भर बनने की बात कही। ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट रणवीर चौधरी ने बताया कि कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए ऐसे केंद्र ज्यादा से ज्यादा खोले जाएंगे। केंद्र प्रशिक्षिका उषा व नेहा शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मास्क एवं सोशल डिस्टेन्स का पालन करना बहुत जरूरी है। कहा कि जो भी महिला या बालिका नियमों का पालन नही करेगी, तो उसका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। केंद्र पर 35 बालिकाओ एवं महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतन सिंह त्यागी व संचालन कृष्णपाल शर्मा ने किया। इस अवसर पर रमाकांत शर्मा, राजकुमार त्यागी, मोहित ठाकुर, राहुल शर्मा, श्रीकांत शर्मा,ओमपाल शर्मा, अंकुर शर्मा, कैलाशचंद्र त्यागी, विनोद त्यागी, दिनेश शर्मा, सुशील शर्मा, रामबीर शर्मा, सागर पंडित, मीनू शर्मा, सिनेश, लोकेश, सुषमा, वर्षा, अंशिका, छाया, लक्ष्मी, संगीता शर्मा, खुशी, दिव्या, शिवानी व रजनी आदि उपस्थित रहें ।

If you have any doubts, please let me know