राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर 15 को होगी राष्ट्रीय वेबीनार : डॉ सोमपाल | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन 15 सितंबर को किया जाएगा। 
बागपत के मवीकला गांव के रहने वाले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ सोमपाल सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति 2020 वेबीनार की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह करेंगे और मुख्य वक्ता के रूप में श्रीहरि बोरिकर जी रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रोती प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि इस वेबीनार में नई शिक्षा नीति के ऊपर विचार विमर्श किया जाएगा। इस वेबीनार में राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक और अनेक शिक्षा से जुड़े अनेक शिक्षाविद् प्रतिभाग करेंगे। वेबिनार का यू-ट्यूब और फेसबुक पर भी सीधा प्रसारण किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top