भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बागपत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के 72 कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान किया गया।
शिविर का उद्घाटन भाजपा के जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर एवं भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता चारु प्रज्ञा ने किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जो कि एक राष्ट्रवादी पार्टी है, समाज के हित के कार्य करने में अग्रणी भूमिका में रहती है। वह  प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर एक सप्ताह तक समाज के हित के कार्य करती रहेगी। जिसमें 14 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान का कार्य किया गया है। इसी प्रकार युवा मोर्चा इसी हफ्ते के अंदर सभी गवर्नमेंट हॉस्पिटल को 1010 पीपीई किट चारु प्रज्ञा के माध्यम से दिलवाने का कार्य करेगा। जिसमें चारु प्रज्ञा भी सम्मिलित रहेगी। इसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी के अन्य प्रकोष्ठ व मोर्चा सामाजिक सरोकार के कार्य इस हफ्ते करेंगे, जिसने किसान मोर्चा वृक्षारोपण का कार्य करेगा। महिला मोर्चा अस्पतालों में फल वितरण का कार्य करेगा। अन्य मोर्चा इसी प्रकार के कार्य करेंगे।

शिविर में जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला संयोजक डॉ विनय त्यागी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रभात गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष प्रभात तोमर, जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रशांत चौधरी, नगर मंत्री शारुख कुरैशी, मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी, मंडल अध्यक्ष मनीष कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कमल तोमर आदि ने भी रक्तदान कर प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top