बागपत। विपुल जैन
हरियाणा में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रालोद छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अभिलाष तोमर के नेतृव में सेकडो छात्रों ने बड़ोत के बावली रोड से पदयात्रा शुरू की और उसके बाद वह दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचे।
यहाँ पर उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और केंद्र व हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उसके बाद सभी छात्र बडौत तहसील में पहुचकर धरने पर बैठ गए। इस मौके पर रालोद छात्रसभा के जिला अध्यक्ष अभिलाष तोमर ने कहा कि हरियाणा के पिपली में एक जायज मांग को लेकर किसान धरना दे रहे थे। शांति पूर्वक धरने देने का अधिकार हमे हमारे संविधान ने दिया है। कहा कि क्या ये सरकार संविधान से बड़ी हो गई है, जो उन्होंने निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया और सरकार ने उल्टे पीड़ित किसानों के ऊपर ही मुकदमे क़ायम कर दिये। वही दूसरी ओर विद्युत दरे बहुत बढ़ी हुई है। कहा कि किसान विरोधी अध्यदेश वापस होना चाहिए। रालोद छात्रसभा के जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विकास मलिक ने कहा कि हरियाणा के पिपली में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज के दोषी अधिकारियों पर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही व किसानों के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे वापस नही लिए गए तो रालोद छात्रसभा आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर किसानों के लिये बडा आंदोलन चलायेगी। एसडीएम बडौत ने धरने पर छात्रों के बीच पहुचकर छात्रों की सभी मांगो को सुना और छात्रों से ज्ञापन लिया। उन्होंने आश्वसन दिया कि आपकी बात सरकार तक पहुचाई जायगी। इस मौके पर छात्र नेता सागर तोमर बिजरोल , सौरभ तोमर, आदित्य तोमर, नितिन तोमर, वंस तोमर,अमरदीप तोमर,कुणाल आर्य, रोहित कुमार, समीर खान आदि थे।

If you have any doubts, please let me know