बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जन समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए और उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी पर हंगामा प्रदर्शन किया।
इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार शासन चलाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आज उत्तर प्रदेश का किसान बेहाल है। हर रोज कृषि उपकरण, खाद, कीटनाशक दवाई व बिजली की दरों में वृद्धि की जा रही है। शिक्षा इतनी महंगी हो गई है कि अभिभावक को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए सोचना पड़ रहा हैै।
उनसे भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। इसके अलावा बेरोजगारी विकराल रूप धारण करती जा रही है। आज नौजवान पढ़ने लिखने के बाद भी सड़कों पर बेरोजगार घूम रहे हैं। केवल इतना ही नहीं भ्रष्टाचार अपनी पूरी चरम सीमा पर पहुंच गया है। कोई भी विभाग ऐसा नहीं रहा जहां पर बिना रिश्वत दिए कोई काम होता हो। उन्होंने इन सभी जन समस्याओं को लेकर डीएम के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी निजात खान, सपा के जिला महासचिव रिफाकत अली, सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हाजी तराबुदीन, पूर्व मंत्री ओमवीर सिंह तोमर आदि मौजूद थे।

If you have any doubts, please let me know