सभी लोग एकता व शांति के साथ रहे : डॉ अजय | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद वरिष्ठ नेता एवं छपरौली के पूर्व विधायक डॉ अजय तोमर ने विश्व शांति दिवस पर सभी को एकता व शांति का संदेश दिया और सभी से आपस में मिलजुलकर रहने की बात कही।
डॉ अजय तोमर ने बताया कि पूरे विश्व में 21 सितम्बर को विश्व शांति दिवस मनाया जाता है। इसके अंतर्गत पूरी पृथ्वी पर शांति व अहिंसा स्थापित करने का संदेश दिया जाता है। कहा कि शांति सभी को प्यारी होती है। इसकी खोज में मनुष्य अपना अधिकांश जीवन न्यौछावर कर देता है। किंतु यह काफ़ी निराशाजनक है कि आज इंसान दिन-प्रतिदिन इस शांति से दूर होता जा रहा है। कहा कि आज चारों तरफ़ फैले बाज़ारवाद ने शांति को व्यक्ति से और भी दूर कर दिया है पृथ्वी, आकाश व सागर सभी अशांत हैं। स्वार्थ व घृणा ने मानव समाज को विखंडित कर दिया है। इसके अलावा बताया कि 21 सितम्बर के दिन वर्ष 1743 में आमेर के बहुत ही वीर व कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जय सिंह का निधन हुआ था। उनकी पुण्य तिथि पर भी उन्होंने राजा सवाई सिंह को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top