आजमपुर मूलसम गांव में मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आजमपुर मूलसम गांव में प्रखर विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने कहा कि पंडित जी का एकात्म मानववाद का सिद्धांत और अन्तिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति जो वंचित है, असहाय है, उसको जब तक प्रथम पँक्ति में लाकर खड़ा नही कर देते, तब तक सही मायनो में सबका साथ- सबका विकास का सपना पूरा नही हो सकता। 
आज हम सबको ये संकल्प लेना चाहिए कि हम सबको मिलकर भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना साकार करने का प्रण लेना होगा, जिससे सभी वर्गों का समुचित विकास हो सके। हम एक-दूसरे के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े हो सके और छुआछुत ओर छोटे- बड़े का अंतर खत्म हो सके। देश मे नरेन्द्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजना इसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है और पंडित जी के सपनो को पूरा कर रही है। इस दौरान सभी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों व सिद्धांतो पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर चौधरी सुकेंद्र सिंह, अर्जुन गुलिया, मोहित सोलंकी, अखिल तोमर, सोहनलाल सिंह, जयपाल सिंह आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top