पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक : नरेश वर्मा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 
इस मौके पर भाजपा खेकड़ा देहात के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष नरेश वर्मा ने कहा कि एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता, महान विचारक व प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक ऐसे युगदृष्टा थे, जिनके द्वारा बोये गए विचारों और सिद्धांतों के बीजों ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा देने का काम किया। उनकी विचारधारा सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र के पुननिर्माण के लिए और भारत को उसके गौरव पर पुनर्स्थापित करने के लिए थी। पंडित दीनदयाल जी का मानना था कि जब तक हम समाज के गरीब से गरीब व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचाते, तब तक देश की स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है। यह उनके तपस्यापूर्ण जीवन और विचार की शक्ति का ही अनुकरण ही था कि न जाने कितने राष्ट्रभक्तों ने जीवन के सभी सुखों का त्याग कर देश सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। पंडित जी के विचार आज भी नए भारत के निर्माण में प्रासंगिक है। इस मौके पर मंडल मंत्री मोहित सैन,बूथ अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा भाजपा नेता योगेश कुमार, राजपाल दरोगा, शिवकुमार, बूथ अध्यक्ष विवेक वर्मा, अभिषेक वर्मा आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top