मनोज आर्य राष्ट्रीय सिंह सेना संगठन के राष्ट्रीय मंत्री बने | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
राष्ट्रीय सिंह सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नरेश सिंह राणा ने कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के रहने वाले मनोज आर्य एडवोकेट को सवर्ण समाज की सेवा के लिए किए जा रहे सराहनीय योगदान एवं संगठन के प्रचार-प्रसार को देखते हुए उन्हें संगठन के राष्ट्रीय मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।
साथ ही आशा व्यक्त की कि वह इस पद की गरिमा एवं सम्मान को बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा के साथ पालन करेंगे। साथ ही संगठन को सशक्त एवं शक्तिशाली बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। कहा कि संगठन के मिशन के अंतर्गत भारतवर्ष की सभ्यता एवं देश की नींव सवर्ण समाज के हितों की रक्षा के लिए लहू की आखिरी बूंद तक बिना डीगे, बिना डरे लड़ाई लड़ेंगे और सवर्ण समाज को उसका खोया सम्मान उन्हें वापस दिलाने में संगठन की सहायता करेंगे। उनके राष्ट्रीय मंत्री बनने पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top