बागपत। विपुल जैन
रॉयल हैल्प लाइफ संस्था ने बडौत के गुराना रोड स्थित एडवोकेट विकास मलिक के आवास पर एक सभा आयोजित की, जिसमें उन्होंने अपने सदस्यता अभियान को गति देने का काम किया।
एडवोकेट बदर महमूद व सैयद वाजिद अली ने संस्था से जुड़े सभी सदस्यो को सर्टिफिकेट देकर सदस्यता ग्रहण कराई। एडवोकेट जयवीर सिंह, विश्वास चौधरी, शोकेन्द्र पहलवान,बदर महमूद व सैयद वाजिद अली ने रॉयल हैल्प लाइफ संस्था का संरक्षक का पद भार संभालते हुए कहा कि इस नेक कार्य की मुहिम में हम सब आपके साथ है।
रॉयल हैल्प लाइफ के अध्यक्ष नोशाद मलिक ने कहा कि उनकी संस्था कि प्राथमिकता पारदर्शिता है। सभी नये जुड़ने वाले साथी मेहनत व लग्न से कार्य करेंगे। इस दौरान संस्था में जुड़ने वाले नये साथियों को जिमेदारी दी गई। इसमें मुख्य रूप से इरफान खान को गोवा का प्रदेश अध्यक्ष, मंजीत खोखर को लोनी शहर का संयोजक, डॉ फिरोज मलिक व राहुल मान को महासचिव व एडवोकेट विनेश तोमर को सचिव बनाया गया। इसके अलावा इफ़्तिख़ार मलिक व रिजवान को सचिव तथा समीर, आकिब , महताब,अनस, बबलू मेम्बर, आबिद व मुबारिक को सदस्य व मास्टर फ़रजुदीन व मौसम चौधरी को वरिष्ठ सदस्य बनाया गया। बताया कि रॉयल हैल्प लाइफ संस्था अब गोवा प्रदेश में भी कार्य करेगी और सम्भल व गाजियाबाद जिले में भी रॉयल हैल्प लाइफ की टीम ने अपने वालेंटियर बनाने शरू कर दिये हैं।
If you have any doubts, please let me know