नेत्रदान कराने के लिए समाजसेवी वीरेंद्र त्यागी को किया सम्मानित | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के सौजन्य से नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसमें अपने पिता जगत सिंह त्यागी का मृत्यु उपरांत नेत्रदान कराने के लिए समाजसेवी वीरेंद्र त्यागी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विजन अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि नेत्रदान सर्वोत्तम दान है। सभी को मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने का संकल्प लेना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेत्रदान कर दो नेत्रहीन व्यक्तियों की दुनिया में उजाला किया जा सकता है। इस मौके पर ईश्वर दयाल अग्रवाल, दीपक गोयल, संजय गर्ग, डॉ रामलाल, राकेश मोहन गर्ग, विनोद गुप्ता आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top