सीनियर सिटीजन ने किया आंचल चौहान का अभिनंदन | NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सौजन्य से एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। 
इसमें यूपीएससी की परीक्षा में 183 वा स्थान पाकर बागपत जिले का नाम रोशन करने वाली आंचल चौहान का अभिनंदन किया गया। सभी ने आंचल चौहान को पुष्प गुच्छ देकर उसे बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों को भी  प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कल्याण समिति के संरक्षक गजराज सिंह, मास्टर रघुबीर चौहान, अध्यक्ष जनक सिंह सोम, सचिव ब्रह्मपाल सिंह रुहेला, समाज सेवी राजपाल शर्मा, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विजयपाल सिंह तोमर एडवोकेट, मास्टर अवधेश शर्मा, मास्टर बशीर अहमद, महा सिंह चौहान, विजय कुमार गौड़ आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top