बागपत। विपुल जैन
सपा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी निजात खान ने मुन्ना खान को बागपत जिला उपाध्यक्ष व शकील अहमद को खेकड़ा नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
साथ ही उन्होंने आशा जताई कि उपरोक्त के पार्टी संगठन में पदाधिकारी बनने से संगठन और भी अधिक मजबूत होगा और संगठन में नई जान आएगी। उधर, अपने जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद मुन्ना खान व खेकड़ा नगर अध्यक्ष बनने के बाद शकील अहमद ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह भली-भांति पालन करेंगे और पार्टी की नीतियों व रीतियों को जन-जन तक पहुंचा कर संगठन को और भी अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उधर, मुन्ना खान व शकील अहमद की नियुक्ति पर उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है।
If you have any doubts, please let me know