सर्वे करने के नियम का व्यापारियो ने किया विरोध | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उधोग व्यापार मण्डल नगर बडौत के अध्यक्ष मनोज कुमार जैन मसाले वालो के नेतृत्व में एक ज्ञापन सेल्सटैक्स असिटैन्ट कमिश्नर विकास पंवार बडौत को आयुक्त वाणिज्य कर लखनऊ के नाम सौपा।
जिसमें उन्होंने जीएसटी विभाग द्वारा प्रत्येक माह 10 व्यापारियो के सर्वे करने का जो नियम लागू किया जा रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उधोग व्यापार मण्डल नगर बडौत के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पुरजोर विरोध किया। मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने कहा कि व्यापारी हमेशा ही प्रत्येक वर्ष करोडो रूपये राजस्व के रूप में सरकारी खजाने मे जमा कराता है। इस नियम को लागू करने से राजस्व में कोई भी बढोतरी नही होगी। प्रदेश मन्त्री नवीन जैन बब्बल ने कहा कि ये कानून लागू नही होना चाहिए, हम सभी इसका विरोध करते हैं। इससे केवल सिर्फ केवल इंस्पेक्टर राज को बढावा मिलेगा, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन देने वाले बड़ौत व्यापार संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन, प्रमुख व्यापारी शीलचन्द जैन, डॉ अजय तोमर, बाबू राम जैन, अरविंद तोमर बिजरौल, करन कण्डेरा,पुनीत जैन,अजय अग्रवाल, राजीव जैन टीटू, मुन्ना हाजी , सोनू रूहेला, जिनेन्द्र जैन मीनू,करूण तिवारी, अंकित जैन डब्बू आदि व्यापारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top