बागपत। विपुल जैन
पंजाबी सिंगर, अभिनेत्री व ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट अर्पिता बंसल ने नवचेतना वेलफेयर फाउंडेशन को इंडियन ट्रस्ट एक्ट भारत सरकार से पंजीकृत करवाने पर विनोद कुमार नरवाल व उनके साथी राजेश दलाल, शिवानी दीक्षित व प्रदीप नरवाल को बधाईयां दी है।
उन्होंने कहा कि नवचेतना फाउंडेशन ऊंचाइयों को छुएगा और नए आयाम स्थापित करेगा। ऐसी उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास भी है। नवचेतना वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने एक सामाजिक संगठन बनाया है, जो इंडियन ट्रस्ट एक्ट भारत सरकार द्वारा पंजीकृत है। इसके लिए पंजाबी सिंगर व अभिनेत्री अर्पिता बंसल ने एक वीडियो क्लिप भेज कर उन्हें बधाईया दी हैं, जिससे उन्हें नई ऊर्जा मिली है। अर्पिता बंसल खुद 22 सालों से समाज सेवा में लगी हुई हैं और उनसे हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। अर्पिता बंसल द्वारा उन्हें बधाई संदेश मिलना उनके लिए गौरव की बात है। नवचेतना वेलफेयर फाउंडेशन इसके लिए उनका धन्यवाद करती है l

If you have any doubts, please let me know