बागपत। विपुल जैन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया।
इस मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कारण देश में बेहद बेरोजगारी बढ़ी है, जिस कारण करोड़ों की संख्या में लोगो का रोजगार छिन जाने के कारण उनके परिवार भुखमरी की कगार पर खड़े हैं। केंद्र व राज्य सरकारों की नीतिया कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति को संभालने में पूर्ण रूप से नाकामयाब रही। इसी के परिणाम स्वरूप लगभग देशभर में 20 करोड लोग बेरोजगार हो गए। साथ ही साथ जिस तरह से आए दिन समाचार पत्रों इलेक्ट्रॉनिक मीडिया व दूसरे संचार के माध्यमों से आमजन को पता चल रहा है कि केंद्र व राज्य सरकार दिन प्रतिदिन सरकारी व सार्वजनिक उपक्रमों में होने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा रही है और नियमित पदों पर भी संविदा पर नियुक्ति करने का प्रावधान
किया जा रहा है, जो आज के युवा के सपनों को चकनाचूर करता है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन चौधरी ने कहा कि आज देश की सरकार पूरी तरह से बड़ी निजी कंपनियों के हितों की पैरवी करती नजर आती हैं। संविधान में लोक कल्याणकारी राज्य की जो परिकल्पना की गई थी, उसको धता बताया जा रहा है और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों युवा विरोधी है। उन्होंने युवाओ से केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की युवा विरोधी नीतियों का विरोध करने की अपील। पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम करने के बाद सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाजू पर काली पट्टियां बांधकर बागपत शहर में रोजगार की मांग करते हुए जुलूस निकाला। उसके बाद राष्ट्र वंदना चौक पर केंद्र व राज्य सरकार की युवाओं के विरुद्ध नीतियों का विरोध करते हुए 5 बजे से 17 मिनट के लिए राष्ट्र वंदना चोक पर जाम लगाया। इन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सपा के बड़ौत नगर अध्यक्ष अंकुर जैन, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ एसपी यादव , सपा महिला विंग की अध्यक्ष डॉ सीमा यादव, शिक्षक सभा के अध्यक्ष प्रधानाचार्य कृष्ण पाल सिंह , सपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, डॉ शकील अहमद , राहुल यादव ,संजीव राठी, विवेक वर्धन शर्मा, डॉ रविंद्र त्यागी, डॉ राजेंद्र भाटी, योगेंद्र चौहान जैन ,ललित विनोद कुमार सभासद, सुरेन्द्र राठी, डॉक्टर राकेश खत्री ,निगार खान ,सतीश बाल्मीकि कर्मवीर प्रधान राधे गुर्जर, फुरकान ,अबदुल वाहिद कुरेशी ,डॉक्टर तरुण यादव ,प्रमोद विश्वकर्मा, बब्बुसिद्दीकी, राखी यादव, हुमा, तरन्नुम ,तहसीन ,निशांत जिंदल महेश चंद शर्मा ,सफीक सलमानी डॉ राधेश्याम सिंह, मिंटू शर्मा नवाब सैफी,टीटू यादव प्रधान, रोहित कुश, राजू प्रजापति, डॉ सन्नी उपाध्याय,शालु संजीव पवार , रविंद्र नैन, कृष्णपाल नैन अलाउद्दीन, सलमान खान, मनोज जैन, फिरोज खान, नावेद, यश शर्मा, जतिन शर्मा, प्रशांत शर्मा, दौलत राम,अमित शर्मा ,हिमांशु दीक्षित, रमेश आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

If you have any doubts, please let me know