मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा | NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ मण्डल के जनपद बागपत के माह अगस्त 2020 के विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने जनपद बागपत से संबंधित सांसद एवं विधायकगण से निर्माणधीन विकास परियोजनाओं की प्रगति आदि के संबंधित फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने विकास की गति को और तीव्रता के साथ किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि परियोजनाओं और विकास कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से मानकों के अनुसार पूर्ण किया जाए। जनपद बागपत से जिलाधिकारी श्रीमती शकुन्तला गौतम ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना एवं विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में वीडियो कान्फ्रेसिंग में सम्मिलित होकर बिन्दुवार जनपद में किये जा रहे अनवरत विकास कार्यों के बारे में माo मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। जनपद बागपत में 50 करोड़ से अधिक लागत की परियोजना की भी समीक्षा की जिसमें निरपुडा में विद्युत विभाग का 220 केवी का उपकेंद्र 83.53 करोड़ की लागत से बन रहा है। शासन से 13 करोड़ 25 लाख की धनराशि अवमुक्त हुई है। अमृत योजना जलापूर्ति के अंतर्गत बागपत में दो परियोजना कनेक्शन का लक्ष्य 1853 ,कनेक्शन की प्रगति 1853 ,स्वीकृत लागत 5 .240 करोड़ ,अवमुक्त धनराशि 1.997 करोड, अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय शत प्रतिशत। जनपद बागपत में 10 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं की प्रगति की जिसमे जिलाधिकारी ने बताया कि बागपत में न्यायिक अधिकारियों के टाइप 5 के 14 आवासों के निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत लागत 23 करोड़ 07 लाख निर्धारित है। अब तक 20 करोड़ 91 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है, जिसमें व्यय धनराशि 19 करोड़ 51 लाख है ,कार्य की भौतिक प्रगति 89 प्रतिशत है। हिंडन नदी पर गढ़ी कलंजरी के निकट सेतु एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत लागत 19 करोड़ 98 लाख निर्धारित है। अवमुक्त धनराशि 16 करोड़ 84 लाख व्यय धनराशि 16 करोड़ 84 लाख, भौतिक प्रगति 85 प्रतिशत ,अवमुक्त होने हेतु शेष तीन करोड़ 34 लाख धनराशि की आवश्यकता है। किशनपुर बराल गागनौली, दोघट पुसारा होते हुए बरनावा मार्ग के चैनेज 11.550 से 23.000 तक का मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य के लिए स्वीकृत लागत धनराशि 19 करोड़ 16 लाख स्वीकृत लंबाई 11.45 किलोमीटर, अवमुक्त धनराशि 33 लाख प्राप्त हुई। बड़ौत- कोताना मार्ग( जिला मार्ग )के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य के लिए स्वीकृत लागत रुपये 17.24 करोड ,स्वीकृत लंबाई 10.15 किलोमीटर, अवमुक्त धनराशि 85 लाख, भौतिक प्रगति शून्य। टांडा रमाला अन्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य के लिए स्वीकृत लागत 27 करोड़ 30 लाख, स्वीकृत लंबाई 15 .90 किलोमीटर, अवमुक्त धनराशि दो करोड़ प्राप्त हुई है, जिसमें खर्च शून्य हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने कहा भूमि संबंधित विभाग को स्थानीय स्तर पर ही निस्तारित किया जाए उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही ना बरती जाए। माo सांसद व माoविधायकों के प्रस्ताव आते ही उनका समय से स्टीमेट बनाया जाए और जनप्रतिनिधि व प्रशासन के बीच अच्छा संवाद होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी की समीक्षा की जिसमें शहरी में आवास निर्माण वित्तीय वर्ष 2019 -20 का लक्ष्य जनपद का 4431 था, जिसमें से 4411 पूर्ण आवास बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी के तहत निर्माण की जियो टैगिंग की जाए। जिला अधिकारी ने बताया प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में एसईसीसी -2011 डाटा से छूटे पात्र 315 परिवारों का आवास प्लस ऐप पर फीडिंग आधार सीडिंग के साथ करा दी गई है।

सड़कों का निर्माण, अनुरक्षण ,नई सड़कों के निर्माण में लक्षित लंबाई 3.63 किलोमीटर, स्वीकृत लागत धनराशि 156.41लाख ,अवमुक्त धनराशि 67.54 लाख रुपये, अवमुक्त हेतु वांछित धनराशि 88.82 लाख रुपए की आवश्यकता है। राज्य मार्ग /एमडीआर /ओo डीo आरo का अनुरक्षण कार्य में जनपद का मार्गों की संख्या 15 है, जिसमें स्वीकृति लंबाई 67.96 6 किलोमीटर ,स्वीकृत लागत 10.8421 करोड़ ,अवमुक्त धनराशि 4.4 352 करोड़ , क्रमिक पूर्ण लंबाई का 51प्रतिशत ,व्यय धनराशि 3.2192 करोड़, पूर्ण कार्य 11 हुए हैं। माo मुख्यमंत्री जी ने घर -घर नल योजना की समीक्षा की और उन्होंने कहा लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अटल भूजल योजना के तहत कार्य कराया जाए। जल जीवन मिशन की योजना आगे बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा जनपद में हर घर नल योजना एवं निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजना को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। जनपद बागपत से रेट्रोफिटिंग के 35 प्रस्ताव भेजे गए हैं जिसमें से 17 की स्वीकृति हुई है स्वीकृत लागत धनराशि 8 करोड़ 81 लाख है। जिसमें 15 पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।

 माoमुख्यमंत्री जी ने सांसद निधि के विकास कार्यों की प्रगति में भारत सरकार से प्राप्त धनराशि 2773.90 लाख रूपए ,अन्य जनपदों से 948.235 लाख₹, जनपद में उपलब्ध धनराशि 1825.6 लाख रुपये जिसमे प्राप्त प्रस्तावों की संख्या 1627 ,स्वीकृत कार्यों की संख्या 1612, स्वीकृत धनराशि 1824.91लाख रुपए,अवमुक्त धनराशि 1726.792 लाख रुपए कुल 1571 कार्य पूर्ण, निर्माणाधीन कार्य 41 है। उन्होंने विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से कराए गए कार्यों की भी समीक्षा की, जिसमें बागपत के माननीय विधायक योगेश धामा जी ने बागपत विधानसभा क्षेत्र के लिए बागपत शुगर मिल की क्षमता वृद्धि की मांग की और गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग रखी। विधानसभा 52 को 550 लाख रुपए की धनराशि, 69 प्राप्त प्रस्तावों के सापेक्ष स्वीकृत 66 कार्य, जिसमें स्वीकृत धनराशि 549.714 लाख रुपए, पूर्ण कार्य 58 ,निर्माणाधीन कार्य 08 हैं। बड़ौत विधानसभा 51 में 550 लाख की धनराशि, 87 प्राप्त प्रस्ताव ,स्वीकृत कार्यों की संख्या 85, स्वीकृत धनराशि 535.31 लाख रुपए, पूर्ण कार्य की संख्या 67, निर्माणाधीन कार्य 18 हैं। माननीय विधायक श्री सहेंद्र सिंह रमाला जी ने छपरौली विधानसभा क्षेत्र के लिए किरठल गांव में पॉलिटेक्निक स्कूल क्रियाशील कराए जाने व कन्या इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाए जाने की मांग की, जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी ने भूमि का प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। बरनावा में लाक्षागृह को पर्यटन स्थल बनाये जाने की मांग रखी और उन्होंने गन्ना मूल्य को बढ़ाए जाने की भी किसानों के हित के लिए मांग रखी। रमाला, मलकपुर में अवशेष गन्ना भुगतान कराए जाने की मांग करी। छपरौली विधानसभा 50 में 550 लाख की धनराशि , 95 प्राप्त प्रस्ताव ,स्वीकृत कार्यों की संख्या 93, स्वीकृत धनराशि 549.264 लाख रुपए, पूर्ण कार्य क92, निर्माणाधीन कार्य 02 हैं।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा गन्ना मूल्य भुगतान के लिए जो मिल अभी तक किसानों का अवशेष भुगतान नहीं कर रही हैं, उनके प्रति कार्रवाई की जाएगी। सभी गन्ना शुगर मिल समय से भुगतान कर दें। उन्होंने कहा प्रशासन गन्ना मिल के प्रबंधक के साथ बैठक भी कर ले। उन्होंने मनरेगा व कन्वर्जेंस की भी समीक्षा की और कहा कि मनरेगा के तहत अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करते हुए कार्य उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने नदियों के जीर्णोद्धार तथा तालाबों के पुनरूद्वार कार्य को योजनाबद्ध तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। जिला अधिकारी ने बताया कि कार्यदायी विभागों को स्वीकृत 142 परियोजनाओं में से 107 परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ किया गया है, जिसमें सड़क की पटरी, सिंचाई नाली तथा किसानों की निजी भूमि पर फलोद्यान एवं वृक्षारोपण आदि के कार्य कराए गए। माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी ने कर- करेत्तर राजस्व की वसूली के संबंध में अवगत कराया कि जनपद में वार्षिक लक्ष्य 70944.67 लाख रुपए के सापेक्ष 21032.79 लाख रुपए की अर्थात 29.65 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति की है । जिसको बढ़ाए जाने के मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व संग्रह पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। माo मुख्यमंत्री जी ने कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के बारे में भी समीक्षा की, जिसमें जनपद बागपत में सैंपल कलेक्शन 90453, प्राप्त सैंपल रिपोर्ट 88834, पॉजिटिव पेशेंट 948, पेशेंट की मृत्यु 17, मृत्यु दर 1.79 ,एक्टिव केस 108 हैं। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने व कंटेंनमेंट क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन करने व कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए। जनपद बागपत में ट्रेस एंड ट्रेक टीम 493 बनाई गई है जिनसे डोर टू डोर अभियान चलाया गया। उर्वरक व खाद की उपलब्धता जनपद में लक्ष्य से अधिक है जनपद का लक्ष्य 34960 ,जिसमे उपलब्धता 46936 है जो 125 प्रतिशत है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण इज्जतघर निर्माण में जनपद बागपत का लक्ष्य 59692 था जो शत-प्रतिशत कर लिया गया । जिसमें सभी की जियो टैगिंग भी करा दी गई है। सामुदायिक शौचालय निर्माण में 245 का लक्ष्य है पूर्ण 43 कार्य हो चुके हैं। जिसमें आबादी के निकट भूमि उपलब्ध में 217, 50 प्रतिशत निर्माण कार्य में 85 ,25 प्रतिशत निर्माण कार्य के अंतर्गत 21 , और प्रारंभिक स्तर पर 68 हैं। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय व ग्राम पंचायत सचिवालय के निर्माण संबंधित कार्य को प्राथमिकता से गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि स्वीकृत वर्ष 2017 में जनपद बागपत में ग्राम डोला में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आवासीय, अनावासीय भवनों के निर्माण में 06 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हुई थी, जिसमें अवमुक्त धनराशि 02 करोड़ 29 लाख , जिस का शत-प्रतिशत व्यय कर लिया गया है। 10 सितंबर 2020 को 50लाख रुपए की धनराशि और प्राप्त हुई है ,3 करोड़ 21 लाख रुपए की धनराशि की अभी और आवश्यकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोला में चिकित्सा अधिकारी आवास 04 नग तथा श्रेणी 02 नग पूर्ण एवं हस्तगत हो चुके हैं। माo मुख्यमंत्री जी ने कहा जो संबंधित विभाग हैं जनपद स्तर पर त्वरित गति से सड़कों को गड्ढा मुक्त करें। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देशित किया कि अनावश्यक रूप से किसी के पास अधिक बिजली बिल ना भेजा जाए । बिलिंग से अधिक बिल लेने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मा0 मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को पूरी तत्परता ,लग्न ,कर्मठता के साथ पूर्ण किये जायें और कहा कि शासन द्वारा संचालित योजनाओं/नीतियों का लाभ पात्र व्यक्ति तक अवश्य पहुंचना चाहिए सभी विभागीय अधिकारी अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में क्षेत्र में भी भ्रमण करें ।
 इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बागपत लोकसभा माo सांसद डॉक्टर सत्यपाल सिंह ,मा0प्रभारी मंत्री श्री धर्म सिंह सैनी जी, मा0 विधायक श्री केपी मलिक, माo विधायक छपरौली सहेंद्र सिंह रमाला रहे। एनआईसी में मा0 विधायक बागपत श्री योगेश धामा,जिलाधिकारी बागपत श्रीमती शकुंतला गौतम, अपर जिलाधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्री हुबलाल ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरके टंडन, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top